Vijaya Bank Recruitment 2018 Probationary Asst Manager 330 Post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विजया बैंक में प्रोबेशनरी असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियां

khaskhabar.com: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 4:09 PM (IST)
विजया बैंक में प्रोबेशनरी असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियां
विजया बैंक ने प्रोबेशनरी असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पड़े 330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 सितम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम व पदों की संख्या।
पद का नाम : प्रोबेशनरी असिस्टेंट मैनेजर।
पदों की संख्या : 330 कुल पद।
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ फुल टाइम एमबीए/पीजीडीबीएम/पीजीडीएम/पीजीबीएम/पीजीडीबीए (फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन) डिग्री या कॉमर्स/साइंस/इकोनॉमिक्स/लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या चार्टर्ड अकाउंटेंट या आईसीडब्ल्यूए या कंपनी सेक्रेटरी होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारी वेवसाइट पर पूर्ण जानकारी देखें।

आयु सीमा :
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 से और अधिकतम 30 वर्ष होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।
आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंकके माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://drive.google.com/file/d/1t8ha1n-V07lYtN_-QBcEZVa5DHAUOR4E/view

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement