Advertisement
आरएएस भर्ती- 2026 का विज्ञापन जारीः 29 नवंबर को हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा

इस भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 20260 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी।
मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। उक्त परीक्षाओं का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रेस नोट दिनांक 9 जनवरी 2026 द्वारा जारी कर दिया गया है एवं उक्त पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026ः
आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती हेतु भी विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।
प्राध्यापक विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2026ः
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2026 को आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 121 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 22 मई 2026 को जारी किया गया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 से 30 जून 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्धः आयोग सचिव ने बताया कि उक्त सभी परीक्षाओं के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाओं हेतु आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


