Advertisement
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 27 व 28 को, उदयपुर में 54 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे

राठौड़ ने बताया कि परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक राजपत्रित अधिकारी को उप समन्वयक नियुक्त किया है। इसके अलावा 68 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। कुल 55 परीक्षा केंद्रों पर प्रति कक्ष 24 अभ्यर्थियों के हिसाब से 792 कमरों में परीक्षा होगी। प्रत्येक कक्ष में दो अभिजागर के हिसाब से कुल 1584 राजकीय शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। सभी निजी परीक्षा केंद्रों पर भी शत प्रतिशत राजकीय कार्मिकों को ही परीक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
एडीएम राठौड़ ने बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन एवं मुख्य सचिव की ओर से वीसी में दिए गए निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हॉस्टल बंद रखे जाएंगे। साथ ही ई-मित्र एवं फोटोकॉपी दुकानों भी पूरी तरह बंद कराई जाएंगी। PRO Udaipur
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


