Over 55 Per Cent Qualify NEET PG 2020, Maximum Qualifiers From Tamil Nadu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:08 am
Location
Advertisement

NEET PG 2020 Result: NEET पीजी का परिणाम जारी, सबसे ज्यादा क्वालीफाई तमिलनाडु से

khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 2:49 PM (IST)
NEET PG 2020 Result: NEET पीजी का परिणाम जारी, सबसे ज्यादा क्वालीफाई तमिलनाडु से
नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा में एडमिशन के लिए सिंगल एंट्रेंस एग्जाम NEET पीजी 2020 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में 55 प्रतिशत अभ्यार्थियों को क्वालिफाय कर दिया है। इसमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु से हैं। 5 जनवरी को हुई परीक्षा में 1,60,888 अभ्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 89,549 उम्मीदवार सफल हुए। रघुवेंद्र, मनकीरत और सना ने टॉप 10 में जगह बनाई। सबसे ज्यादा अभ्यार्थी 11,681 तमिलनाडु से सफल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कर्नाटक (9,792) और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र (8,832) रहा है। NEET पीजी देशभर के मेडिकल कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा) कोर्स में प्रवेश करने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement