Advertisement
उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होने जा रही इंडियन नॉलेज सिस्टम की ऑनलाइन क्लास

शिक्षा नीति के आधार पर ही यूजी और पीजी स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा के कई नए कोर्स सुझाए गए हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित इन नए पाठ्यक्रमों में फाउंडेशन और कुछ ऐच्छिक कोर्स हैं। ऐच्छिक कोर्स में भारतीय भाषा विज्ञान, भारतीय वास्तु शास्त्र, भारतीय तर्क, धातु शास्त्र, आदि हैं। इनमें भारतीय ज्योतिषीय उपकरण, मूर्ति विज्ञान, बीज गणित, भारतीय वाद्य यंत्र, पूर्व ब्रिटिशकालीन का जल प्रबंधन भी हैं। फाउंडेशन कोर्स में वेदांग, भारतीय सभ्यता व साहित्य, भारतीय गणित, ज्योतिष, भारतीय स्वास्थ्य विज्ञान व भारतीय कृषि जैसे विषय हैं।
यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार के मुताबिक, इंडियन नॉलेज सिस्टम पर आधारित यह है ऑनलाइन कोर्स तीन भागों इंजीनियरिंग, साइंस व टेक्नोलॉजी, मानविकी और सामाजिक विज्ञान सेक्शन में बांटे गए हैं। इच्छुक छात्र शिक्षा मंत्रालय के स्वयं पोर्टल पर जाकर इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
यूजीसी ने बताया कि इंडियन नॉलेज सिस्टम से जुड़े कोर्सेज में साइकोलॉजी, टाउन प्लानिंगनंबर सिस्टम, अर्थमेटिक, एस्ट्रोनॉमी, नॉलेज फ्रेमवर्कश और यूनिट मेजरमेंट जैसे विभिन्न विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही इच्छुक छात्र आर्किटेक्चर प्रोग्राम की भी पढ़ाई कर सकते हैं।
यूजीसी ने बताया कि ऑनलाइन दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन डिस्कशन, रीडिंग मैटेरियल्स, वीडियो लेक्चर, डाउट क्लियरिंग और सेल्फ असेसमेंट एग्जाम फॉरम की सुविधाएं मिलेंगी। कोर्स की जानकारी देते हुए यूजीसी ने बताया कि देश भर के छात्र छात्र इंडियन नॉलेज सिस्टम में फंडामेंटल प्रोग्राम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


