Jharkhand High Court Class IV Recruitment 2018 Apply 53 Post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:26 am
Location
Advertisement

झारखंड हाई कोर्ट में निकली 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती

khaskhabar.com : सोमवार, 21 मई 2018 2:54 PM (IST)
झारखंड हाई कोर्ट में निकली 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने ड्राईवर, कुक, जनरेटर ऑपरेटर एवं चपरासी के रिक्त पडे 53 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 जून 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम व पदों की संख्या।
1. ड्राईवर : 11 कुल पद।
2. कुक : 25 कुल पद।
3. जनरेटर ऑपरेटर : 01 कुल पद।
4. चपरासी : 16 कुल पद।
पदों की संख्या : 53 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता...

ड्राईवर : अभ्यर्थी को 10वीं पास होने के साथ वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।

कुक :
अभ्यर्थी को 10वीं पास होने के साथ कुकिंग एवं कैटरिंग में 3 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।

जनरेटर ऑपरेटर :
अभ्यर्थी को 10वीं या समकक्ष योग्यता के साथ जनरेटर चालान का 3 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।

चपरासी :
अभ्यर्थी को 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।

आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंकके माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://drive.google.com/file/d/1xrjXEi575qtsVmDozpu3r5BD64a_krYO/view

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement