जेईई-मेन में सफल हुए शीर्ष दो लाख परीक्षार्थी जेईई एडवांस के लिए योग्य
माने जाएंगे। इस साल नियम में बदलाव हुआ है। पिछले साल तक शीर्ष डेढ लाख
छात्र योग्य माने जाते थे।
अहम बात यह है कि कटऑफ चार साल के न्यूनतम स्तर
पर पहुंची है। साल 2015 में कटऑफ 105 तक पहुंची थी। वर्ष 2014 में 115 कटऑफ
तय हुई थी।