JEE Main 2019 Results : Sambit and Shubhankar tops Rajasthan, score 100 percentile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:35 pm
Location
Advertisement

जेईई मेन के प्रथम पत्र के नतीजे घोषित, राजस्थान के 2 छात्रों ने TOP 15 में बनाई जगह

khaskhabar.com : रविवार, 20 जनवरी 2019 12:59 PM (IST)
जेईई मेन के प्रथम पत्र के नतीजे घोषित,  राजस्थान के 2 छात्रों ने TOP 15 में बनाई जगह
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के प्रथम पत्र के नतीजे निर्धारित तिथि से 12 दिन पहले शनिवार को घोषित हुए, जिसमें देशभर में 15 उम्मीदवारों ने 100 अंक हासिल किए हैं। इसमें राजस्थान के दो स्टूडेंट्स शुभांकर गंभीर और सबमित बेहरा ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बाजी मारी है। राजस्थान के कोटा के शुभांकर ने मैथ्स और फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप 15 स्टूडेंट्स में जगह बनाई है।

इन स्टूडेंट्स के 100 पर्सेंटाइल स्कोर...


नंबर नाम राज्य
1 ध्रुव अरोड़ा मध्यप्रदेश
2 राज आर्यन अग्रवाल महाराष्ट्र।
3 अदेले साई किरण तेलंगाना।
4 भोजा चेतन रेड्डी आंध्रप्रदेश।
5 सबमित बेहरा राजस्थान।
6 नमन गुप्ता उत्तरप्रदेश।
7 यंदुकिरी जयंत तेलंगाना।
8 विश्वास नाथ के तेलंगाना।
9 हिमांशु गौरव सिंह उत्तरप्रदेश।
10 केविन मार्टिन कर्नाटक।
11 शुभांकर गंभीर राजस्थान।
12 बाधिपत्ति तेलंगाना।
13 अमित कुमार मिश्रा महाराष्ट्र।
14 जयेश सिंघला पंजाब।
15 गुप्ता कार्तिके चंद्रेश महाराष्ट्र।

यह परीक्षा दो चरणों में जनवरी और अप्रैल में आयोजित होती है। पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)ने इस परीक्षा का आयोजन किया है। इससे पहले परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती थी।

परीक्षा के दो पत्र होते हैं। पहला पत्र बीई/बीटेक में प्रवेश के लिए और दूसरा पत्र बी.आर्क/बी. प्लानिंग के लिए होता है। प्रथम पत्र की परीक्षा में कुल 8,74,469 उम्मीदवार शामिल हुए थे। दूसरे पत्र के नतीजों की घोषणा अलग से की जाएगी।

https://jeemain.nic.in/WebInfo/Handler/FileHandler.ashx?i=File&ii=22&iii=Y



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement