IOCL Eastern Region Recruitment 2019 : Apply Apprentice 176 Post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:36 pm
Location
Advertisement

IOCL Recruitment 2019 : आईओसीएल में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां, करें आवेदन

khaskhabar.com : सोमवार, 26 अगस्त 2019 3:56 PM (IST)
IOCL Recruitment 2019 : आईओसीएल में निकली रिक्त पदों पर भर्तियां, करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने पूर्वी भारत (पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम) में अपने लोकेशंस पर टेक्निकल और नॉन टेक्निकल ट्रेड और टेक्निकल अप्रेंटिस के रिक्त पड़े 176 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 अगस्त 2019 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।

पद का नाम व पदों की संख्या।
पश्चिम बंगाल...

ट्रेड अप्रेंटिस : 30 कुल पद।
तकनीशियन अप्रेंटिस : 48 कुल पद।

बिहार...
ट्रेड अप्रेंटिस : 08 कुल पद।
तकनीशियन अप्रेंटिस : 14 कुल पद।

ओडिसा...
ट्रेड अप्रेंटिस : 09 कुल पद।
तकनीशियन अप्रेंटिस : 15 कुल पद।

झारखंड...
ट्रेड अप्रेंटिस : 04 कुल पद।
टेक्निशियन अप्रेंटिस : 08 कुल पद।

असम...
ट्रेड अप्रेंटिस : 12 कुल पद।
तकनीशियन अप्रेंटिस : 21 कुल पद।
ट्रेड अप्रेंटिस-अकाउंटेंट : 07 कुल पद।
पदों की संख्या : 176 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव...
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार को 10 वीं उत्तीर्ण और प्रासंगिक ट्रेड में 2 साल का पूर्णकालिक आईटीआई। वहीं टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित फील्ड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा। इसी के साथ नॉन टेक्निकल ट्रेड अप्रेंटिस (ट्रेड अप्रेंटिस-एकाउंटेंट) उम्मीदवार को 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु (31 जुलाई 2019 तक) 18 से और अधिकतम 24 वर्ष होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://drive.google.com/file/d/1l0ghrfrZrmuc8gsfkgtArvxC61Mk0Yu6/view


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement