Coronavirus course to be prepared at Chaudhary Charan Singh University in Meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:53 pm
Location
Advertisement

मेरठ के चौ. चरण सिंह विवि में होगी कोरोनावायरस पर पढ़ाई! कोर्स तैयार करने के निर्देश

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 मार्च 2020 2:16 PM (IST)
मेरठ के चौ. चरण सिंह विवि में होगी कोरोनावायरस पर पढ़ाई! कोर्स तैयार करने के निर्देश
मेरठ। कोरोनावायरस ने इन दिनों पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं। इससे बचाव के तरीके ढूंढे जा रहे हैं। ऐसे माहौल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कोरोनावायरस पर कोर्स चलाने की तैयारी में जुटा है। कोर्स तैयार करने की जिम्मेदारी डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) के जंतु विज्ञान, वनस्पति व विष विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान विभाग को सौंपी गई है।

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में बताया कि विश्वविद्यालय में डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) के जंतु विज्ञान, वनस्पति व विष विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे इस कोर्स को तैयार करें। तनेजा ने कहा कि जिस तरह से कोरोनावायरस को लेकर पूरी दुनिया में स्थिति बनी है। ऐसे समय में यह पाठ्यक्रम उपयोगी साबित हो सकता है।

तनेजा ने कहा कि यह एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स होगा। इसमें इस वायरस को अलग से शामिल किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में विज्ञान के तीन विषयों में भी वायरस स्टडीज को पाठ्क्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। इसे हर हाल में दो माह में शुरू करना है। यह स्ववित्तपोषी पाठ्यक्रम है। अभी इसे सैद्घान्तिक रूप से सहमति प्रदान कर दी है। इसे व्यवाहरिकता में लाना है। एकेडमिक कांउसिल के माध्यम से इसे पास कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement