Advertisement
ग्रेजुएशन रिजल्ट से पहले ही डीयू में शुरू होंगे पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए संशोधित पोस्ट ग्रेजुएशन के एंट्रेंस और मेरिट आधारित एडमिशन इस वर्ष दिसंबर तक पूरे किए जा सकेंगे। दिसंबर में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो सकेंगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए पहली मेरिट लिस्ट दीपावली के बाद जारी की जाएगी। एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र 18 नवंबर से 20 नवंबर के बीच पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में अभी तक यह भी तय नहीं है कि दाखिला लेने के बाद कॉलेज खुलेंगे या नहीं। फस्र्ट ईयर के दाखिले के बाद अगर कॉलेज खुलते हैं तो हॉस्टल लेने की प्रक्रिया में भी काफी समय लगेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हंसराज ने कहा, डीयू द्वारा हॉस्टल नीति स्पष्ट न किए जाने पर दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) ने चिंता जताई है। टीचर्स एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि वह कॉलेजों को इस संदर्भ में जल्द ही सकरुलर जारी करे।
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा, एंट्रेंस बेस्ड पीजी पाठ्यक्रमों के लिए पहली मेरिट लिस्ट दीपावली के बाद जारी की जाएगी और छात्र 23 नवंबर तक एडमिशन फीस भर कर दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय इस वर्ष दिसंबर से पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू कर सकता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के मौजूदा शैक्षिक सत्र 2020-21 में दाखिला लेने वाले, दिल्ली से बाहर के छात्र हॉस्टल को लेकर भी चिंतित हैं। ऐसे छात्र लगातार दिल्ली विश्वविद्यालय से पूछ रहे है कि दाखिला के बाद क्या उन्हें हॉस्टल (छात्रावास) की सुविधा मिल सकेगी।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


