khaskhabar.com: सोमवार, 18 जुलाई 2016 6:19 PM (IST)
निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जिन्दगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। संजय दत्त की भूमिका को रणबीर कपूर निभा रहे हैं। यह फिल्म संजय दत्त की जिन्दगी के देखे-अनदेखे पहलुओं को दर्शकों के सामने रखेगी। हिरानी को संजय दत्त की जिन्दगी में ऐसा क्या नजर आए जो उन्होंने उन पर फिल्म बनाने का विचार किया। यह तो बाद में पता चलेगा।