khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 9:24 PM (IST)
रणबीर कपूर सेल्यूलाइड के परदे पर अपने दादा राजकपूर का का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित किया गया आर.के. फिल्म्स एक बार फिर सक्रिय होने की तैयारी में है। उनके दो पुत्रों रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने इस बैनर को फिर से स्थापित करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत इस बैनर की पहली फिल्म ‘राजकपूर बायोपिक’ होगी।