Zubaan Meri Kadvi Hai, the video went viral -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:26 pm
Location
Advertisement

'जुबान मेरी कड़वी है, दिल मेरा साफ', वीडियो हुआ वायरल

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 जून 2021 4:08 PM (IST)
पटना/मुंबई। भोजपुरी के चर्चित रैपर हितेश्वर का हाल में ही गाया गया रैप सांग 'जुबान मेरी कड़वी है' यूटयूब पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनकी गायकी के साथ-साथ उनकी स्टाइल को भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स हितेश्वर और कुणाल बिहारी ने लिखे हैं जबकि इसके म्यूजिक प्रोग्रामर दर्शन बरोट हैं। इस वीडियो को प्राण पांडा ने निर्देशित किया है। इस गाने में रैपर हितेश्वर का लुक और अंदाज एकदम अलग है।

हितेश्वर ने अपने सभी प्रषंसकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लोग इस सांग को इतना प्यार दे रहे हैं।

हितेश्वर ने कहा कि इस गाने के बोल, 'जुबान मेरी कड़वी है, दिल मेरा साफ है, कौन क्या करता है, सबका हिसाब है' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इसे खूब देख रहे हैं और शेयर, लाइक कर रहे हैं।

रैपर हितेश्वर का हाल ही में आया रैप सांग 'चला गांव की ओर' को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। गांव के माहौल को उन्होंने इस वीडियो में बखूबी दर्शाया है।

हितेश्वर को बेस्ट रैपर के लिए ग्रीन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

भोजपुरी में रैपर हितेश्वर का रैप सांग 'बोला का हा' भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement