Will Gadar 2 be successful in touching that height, Anil Sharmas career at stake Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:25 am
Location
Advertisement

क्या उस ऊँचाई को छूने में सफल होगी गदर-2, दांव पर अनिल शर्मा का करियर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 4:56 PM (IST)
क्या उस ऊँचाई को छूने में सफल होगी गदर-2, दांव पर अनिल शर्मा का करियर
घायल—1990
लेखक निर्देशक राजकुमार संतोषी ने जब इस फिल्म की पटकथा धर्मेन्द्र के साथ-साथ सनी को सुनाई थी। पटकथा सुनने के तुरन्त बाद धर्मेन्द्र ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का निर्णय ले लिया। विजयेता फिल्म्स के बैनर तले बनी राजकुमार संतोषी की घायल ने वर्ष 1990 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के किरदार अजय मेहरा को सनी बड़ी शिद्दत के साथ परदे पर पेश किया था। 31 वर्ष के पश्चात भी दर्शकों के जेहन में अजय मेहरा का पात्र जिन्दा है। इस फिल्म के पहले ज्यादातर फिल्म समीक्षकों की राय थी कि सनी स्टार जरूर हैं, लेकिन अच्छे अभिनेता नहीं है। ‘घायल’ में सनी ने इस बात का जोरदार तरीके से जवाब दिया। इस फिल्म में कई ऐसे दृश्य थे जहाँ सनी ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया। उल्लेखनीय था उनका सलाखों के पीछे से गुस्सा जाहिर करने वाला दृश्य। इस दृश्य के दौरान सिनेमाघरों में पूरी तरह से सन्नाटा छा जाता था। सुनाई देती थी तो गरजदार सनी की आवाज। दृश्य की समाप्ति के साथ ही तालियों की आवाज से सिनेमाघर गुंजायमान हो जाते थे।

22 जून 1990 को प्रदर्शित हुई घायल 163 मिनट लम्बी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचाते हुए 17 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। जिसे यदि आज के आंकलन के अनुसार देखा जाए तो यह लगभग 150 करोड़ बैठता है। इस फिल्म ने 36वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में 7 पुरस्कार अपनी झोली में डालने के साथ-साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किए थे, जिनमें से लोकप्रिय फिल्म के लिए धर्मेन्द्र ने और बेहतरी अदाकारी के लिए जूरी का विशेष पुरस्कार सनी देओल ने अपने नाम किया था। फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने में सनी देओल के साथ राजकुमार संतोषी (लेखक निर्देशक), बेस्ट फिल्म (धर्मेन्द्र), बेस्ट कला निर्देशक (नीतिश राय), बेस्ट छायांकन (राजन कोठारी) और बेस्ट सम्पादक (वी.एन.मेयकर) शामिल हैं। ओमपुरी बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए थे।

ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी

3/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement