Why was Amala Paul so confident in Half, The actress revealed this at IFFI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमला पॉल को क्यों था 'हाफ' पर इतना भरोसा? अभिनेत्री ने आईएफएफआई में किया खुलासा

khaskhabar.com: बुधवार, 25 नवम्बर 2026 5:35 PM (IST)
अमला पॉल को क्यों था 'हाफ' पर इतना भरोसा? अभिनेत्री ने आईएफएफआई में किया खुलासा
मुंबई । अभिनेत्री और प्रोड्यूसर अमला पॉल अपनी फिल्म 'हाफ' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने अपना उत्साह साझा किया और बताया कि फिल्म की पहली नैरेशन सुनने के बाद से ही उन्हें यकीन हो गया था कि यह प्रोजेक्ट आगे चलकर बड़ी पहचान बनाएगा। निर्देशक के साथ पहली वीडियो कॉल पर ही उन्हें इस फिल्म की खासियत का अंदाजा हो गया था। अमला ने कहा, ''मुझे याद है कि निर्देशक के साथ मेरी पहली वीडियो कॉल हुई थी। उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई और फिर पूरे प्रोजेक्ट की प्रक्रिया और बाकी चीजों के बारे में समझाया। उसी वक्त मुझे महसूस हो गया था कि यह फिल्म बहुत आगे तक जाएगी।''
उन्होंने कहा, ''कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं, जिनके साथ बेहद जुनूनी प्रोड्यूसर जुड़े होते हैं। वे पूरी लगन से फिल्म बनाना चाहते हैं और कलाकार भी उसमें अपना पूरा दिल और मेहनत लगा देते हैं। इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही था। मुझे लगता है कि हम सभी को पहले से पता था कि यह फिल्म कुछ खास करने वाली है।''
समजाद के निर्देशन में बनी इस ड्रामा फिल्म में रंजीत सजीव, ऐश्वर्या, अब्बास और श्रीकांत मुरली अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की एडिटिंग की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड विजेता एडिटर महेश भुवनेंद्रन ने संभाली है। वह 'आट्टम', 'वेला' और 'मधुरम' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वहीं, प्रोडक्शन डिजाइनिंग का काम मोहनदास ने किया है, जो '2018', 'अय्यप्पनम कोशियुम' और 'लूसिफर' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी पप्पिनु ने की है, जो 'मैटिनी' और 'कोंथयुम पूनूलुम' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, इसका म्यूजिक मिधुन मुकुंदन ने तैयार किया है। मिधुन को 'रोर्शाक' और 'अब्राहम ओजलर' में उनके काम के लिए काफी तारीफ मिल चुकी है।
फिल्म की पटकथा निर्देशक समजाद और प्रवीण विश्वनाथ ने मिलकर लिखी है। इसके अलावा, नेशनल अवॉर्ड विजेता साउंड डिजाइनर विष्णु गोविंद भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement