Advertisement
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अविनाश तिवारी एक ऐसे कॉम्प्लेक्स से भी जुड़ पाएंगे, जिसका सामना उन्होंने शायद कभी खुद नहीं किया होगा। उन्होंने एक ऐसे पति का रोल निभाया है, जिसे लगता है कि उसे किस्मत से अच्छी पत्नी मिल गई है। मुझे हमेशा से इस बात ने बहुत आकर्षित किया है कि हर कोई एक बहुत खूबसूरत और क्लासी बीवी चाहता है।"
उन्होंने आगे कहा, "हर आदमी चाहता है कि उसकी बीवी बहुत खूबसूरत और क्लासी हो, लेकिन जब सच में उसे ऐसी बीवी मिल जाती है, तो क्या उसके मन में हीन भावना आ जाती है? क्या उसे लगता है कि मैं इसके लायक नहीं हूं? इसी वजह से उसका कॉन्फिडेंस हिलने लगता है।"
उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अविनाश तिवारी इस दर्द को अच्छे से समझ सकते हैं। ऐसा नहीं है कि अविनाश असल जिंदगी में खुद को कम समझते हैं, बल्कि वह एक एक्टर के तौर पर इस भावना को दिल से महसूस कर सकते हैं। इसलिए मुझे उन्हें इस किरदार में देखना आसान लगा।"
यह सीरीज एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंचता है। वहां की प्रक्रिया के दौरान साथ बिताए समय और फ्लैशबैक के जरिए उनके रिश्ते के उतार-चढ़ाव, इच्छाओं और पुरानी आदतों की परतें खुलती हैं। इसका शीर्षक फिल्म "मुकद्दर का सिकंदर" के मशहूर गाने "ओ साथी रे तेरे बिना तो क्या जीना" से प्रेरित है। यह सीरीज 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


