When Salman Khan Shared The Screen With Other Biggies But Shone Through Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:01 pm
Location
Advertisement

स्क्रीन पर अन्य सितारों के साथ नजर आए सलमान, लेकिन चमक गए

khaskhabar.com : रविवार, 17 अक्टूबर 2021 10:59 AM (IST)
स्क्रीन पर अन्य सितारों के साथ नजर आए सलमान, लेकिन चमक गए
साजन
वर्ष 1991 में प्रदर्शित हुई, साजन में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान के साथ अन्य कलाकार हैं। छायाकार से निर्देशक बने लॉरेंस डिसूजा द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण दक्षिण के सुप्रसिद्ध उद्योगपति सुधाकर बोकाडे ने किया था। एक कवि (संजय दत्त) और उसके सबसे अच्छे दोस्त (सलमान खान) को एक ही महिला (माधुरी दीक्षित) से प्यार हो जाता है। यह ट्राइएंगल लव स्टोरी संजय दत्त माधुरी दीक्षिक के सुखद मिलन के साथ समाप्त होती है, क्योंकि सलमान अपने प्यार का त्याग करते हैं। इस फिल्म में सलमान खान के ऊपर कुछ बेहतरीन गीतों का फिल्मांकन किया गया था। विशेष रूप से एस.पी.बालासुब्रह्मणयम की आवाज में तुमसे मिलने की तमन्ना है प्यार का इरादा. . . हैं ने अपने समय में लोकप्रियता की प्रथम पायदान को छुआ था। मध्यान्तर तक खिलंदड स्वभाव के नजर आने वाले सलमान खान ने मध्यान्तर के बाद अपने अभिनय से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को बहुत पीछे छोड़ा था।

ये भी पढ़ें - शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

2/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement