When Big B was in awe of Dhoni -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

..जब फिल्म सेट पर धौनी के आने से विस्मित हुए अमिताभ

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 3:08 PM (IST)
..जब फिल्म सेट पर धौनी के आने से विस्मित हुए अमिताभ
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण की ‘एक्स्ट्रा इनिंग्स’ में अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार-3’ के प्रचार के लिए आए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी के साथ जुड़ा एक वाकया याद किया। अमिताभ ने कहा कि 2003 में फिल्म ‘बागबान’ के सेट पर जब धौनी आए थे, तो फिल्म की पूरी कास्ट और अन्य सदस्य उनकी उपस्थिति से विस्मित हो उठे थे। इसके साथ ही अमिताभ ने कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों से हुई मुलाकात के भी कुछ पल साझा किए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग के पोस्ट के जरिए इन पलों को साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘साल दर साल यादें जुड़ती रहती हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर धौनी तक और वर्तमान में युवा क्रिकेट खिलाड़ी, पिच पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ‘बागबान’ की शूटिंग के दौरान, जब धौनी सेट पर आए थे, तो सभी उन्हें देखकर विस्मित थे।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement