Advertisement
साउथ और बॉलीवुड में क्या है बड़ा फर्क? रकुल प्रीत सिंह ने कॉल शीट और पेमेंट को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा, "तेलुगु फिल्मों में शाम 6 बजे के बाद शूटिंग नहीं की जाती है। मुझे नहीं पता कि अब भी यह नियम है या नहीं क्योंकि पिछले दो-तीन साल से मैंने कोई तेलुगु फिल्म नहीं की है। पहले हम सिर्फ शाम 6 बजे तक ही शूटिंग करते थे।"
उन्होंने हिंदी सिनेमा की शूटिंग टाइम को लेकर कहा, "जब मैं मुंबई आई, तो मुझे अचरज हुआ कि यहां रात में भी लंबी शूटिंग होती है। साउथ में अगर रात की शूटिंग होती भी है, तो वह आमतौर पर शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक सीमित रहती है, न कि सुबह 6 बजे तक।"
अभिनेत्री ने बातचीत में हिंदी सिनेमा के यूनियन नियमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "यहां कुछ यूनियनों के नियमों के मुताबिक तय समय के बाद ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। शाम 6 बजे के बाद शूटिंग करने पर डेढ़ गुना पेमेंट करना पड़ता है। रात 9 बजे के बाद पेमेंट दोगुना ज्यादा हो जाता है और अगर रात 2 बजे के बाद भी शूटिंग जारी रखी जाए, तो तीन गुना पैसे देने पड़ते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "यही कारण है कि फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को तीन गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं क्योंकि यह समय लोगों के लिए सही नहीं माना जाता है। शुरुआती सालों में जब मैं दोनों जगहों पर आती-जाती थी, तो सोचती थी कि यहां इतनी देर तक शूटिंग क्यों की जा रही है। मुझे पता नहीं था कि यहां साउथ वाले नियम लागू नहीं होते। इसलिए यहां शूटिंग सुबह जल्दी शुरू कर दी जाती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


