Was not that good in studies say Sooraj Pancholi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूरज पंचोली ने खुद किया अपनी जिंदगी से जुड़े राज का खुलासा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 11:01 AM (IST)
सूरज पंचोली ने खुद किया अपनी जिंदगी से जुड़े राज का खुलासा
अभिनेता सूरज पंचोली का कहना है कि वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छे नहीं थे, लेकिन खेलकूद में काफी अच्छे थे। सूरज ने सुपर सॉकर टूर्नामेंट के पहले संस्करण के लॉन्च के मौके पर कहा, ‘मैं बचपन से ही खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता था। मैं पढ़ाई में ज्यादा अच्छा नहीं था, लेकिन फुटबॉल हो, क्रिकेट या कोई अन्य खेल मैं सभी में काफी अच्छा था। मुझे लगता है कि हर बच्चे और युवा को खेलों में भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।’ टूर्नामेंट के बारे में उन्होंने कहा, ‘सुपर सॉकर टूर्नामेंट एक परोपकार का काम है। यह ऐसे बच्चों की मदद के लिए है जो फुटबॉल खेलते हैं, लेकिन आर्थिक कारणों से इसमें आगे नहीं बढ़ पाते।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement