Wants to play historical role: Kalki Koechlin Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो ये है लीक से हटकर फिल्में करने वाली अभिनेत्री कल्कि की तमन्ना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 10:17 PM (IST)
...तो ये है लीक से हटकर फिल्में करने वाली अभिनेत्री कल्कि की तमन्ना
यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अच्छी पटकथा वाली फिल्में चुनने और अच्छा काम करने को लेकर दबाव महसूस करती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं...राष्ट्रीय मुझे प्रोत्साहित करता है कि मैंने जो किया वो अच्छा है, जो मेरी पसंद हैं, वे अच्छे हैं और यह आपको अपना बढिय़ा काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित करता है।’’ गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली कल्कि का बाहरी कलाकारों के काम के बारे में कहना है कि दुनिया काफी इंटरनेशनल हो गई है, ऐसे में कोई भी कलाकार कहीं भी काम कर सकता है। अभिनेत्री के अनुसार, अगर हमारे कलाकार बाहर काम कर सकते हैं, वे भी यहां काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और निम्रत कौर बाहर भी काम रही हैं। मैं तो एक फ्रेंच-इंडियन हूं, वास्तव में बाहर से हूं और निश्चित रूप से दुनिया काफी इंटरनेशल हो गई है और हम कहीं भी काम कर सकते हैं।’’ अभिनेत्री कल्कि ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘शंघाई’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी हैं। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - मां बनने के बाद भी कायम है जलवा, फिल्म के लिए मिले 6 करोड!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement