Waheeda Rehman: Rapists deserve life term in jail, not death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:26 am
Location
Advertisement

दुष्कर्मियों को उम्रकैद मिले, मृत्युदंड नहीं : वहीदा रहमान

khaskhabar.com : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019 5:17 PM (IST)
दुष्कर्मियों को उम्रकैद मिले, मृत्युदंड नहीं : वहीदा रहमान
मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री वहीदा रहमान का मानना है कि दुष्कर्मियों के लिए उचित सजा उम्रकैद है, न कि मृत्युदंड। तेलंगना सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बारे में उनकी राय पूछे जाने पर 81 वर्षीय वरिष्ठ अभिनेत्री ने कहा, "मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि दुष्कर्म जैसे अपराध माफी के लायक नहीं हैं, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि हमें किसी की जान लेने का हक नहीं दिया जाना चाहिए। हमें उन्हें (दुष्कर्म के आरोपियों को) उम्रकैद की सजा देनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि जब वे रंगे हाथों पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज ही क्यों करना? ऐसा कर पैसे की बर्बादी ही होती है। इसलिए बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उन्हें उम्रकैद की सजा दी जानी चाहिए।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement