Varun Dhawan: Real job will be done when we make our country safe for women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:07 pm
Location
Advertisement

असली काम तब होगा जब हम अपने देश की महिलाओं को सुरक्षित बनाएंगे : वरुण धवन

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 मार्च 2021 12:47 PM (IST)
असली काम तब होगा जब हम अपने देश की महिलाओं को सुरक्षित बनाएंगे : वरुण धवन
मुंबई। अभिनेता वरुण धवन को लगता है कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना ठीक है, वास्तव में महिलाओं के प्रति सम्मान तब होगा जब हमारे देश में उनके लिए एक सुरक्षित स्थान बनाकर दिखाया जाए। पत्नी नताशा दलाल, उनकी मां और भाभी के साथ तस्वीरें साझा करने के लिए वरुण ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

फोटो में वरुण पत्नी नताशा के साथ बेड पर दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "हैप्पी महिला दिवस। भारतीय नारी सब पे भारी। यह बहुत अच्छा है कि हम सभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हैं और इस दिन को विशेष बनाते हैं, लेकिन असली काम तब होगा जब हम वास्तव में अपने देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएंगे, क्योंकि प्रत्येक महिला किसी की पत्नी, मां या बहन है।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement