Advertisement
वरुण धवन ने 'बेबी जॉन' में खुद ही किए खतरनाक स्टंट

वरुण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में उन्होंने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ है। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है और वह हथियार लिए कई लोगों से घिरे हुए हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''इस साल क्रिसमस और भी मजेदार होने वाला है। 25 दिसंबर को 'बेबी जॉन' की रिलीज के लिए तैयार हो जाइए।''
इस फिल्म के जरिए कीर्ति सुरेश हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा, इस फिल्म में वामिका गब्बी भी अहम रोल में दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है। फिल्म का निर्माण एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज के बैनर तले हो रहा है। इसे प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
वरुण धवन को अब से पहले नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 'बवाल' में देखा गया था, इसमें जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बीते साल 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
उन्होंने हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' में भी कैमियो किया।
वरुण के आगामी प्रोजेक्ट में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'सिटाडेल: हनी बनी' भी शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


