Tusshar Laksshya will miss Jeetendra 75th birthday celebrations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसलिए जितेंद्र के 75वें ​जन्मदिन पर नहीं शामिल हो पाएंगे तुषार-लक्ष्य

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 1:10 PM (IST)
इसलिए जितेंद्र के 75वें ​जन्मदिन पर नहीं शामिल हो पाएंगे तुषार-लक्ष्य
बॉलीवुड के अभिनेता जितेंद्र इस साल अपने जन्मदिन पर 75 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 7 अप्रैल 1942 में हुआ था। उनके जन्मदिन को लेकर उनके परिवार वालों और करीबियों ने सेलिब्रेशन के लिए खास तैयारियां कर रखी है। जितेंद्र अपना जन्मदिन जन्मदिन जयपुर में मनाने वाले हैं। उनके इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी पत्नी शोभा कपूर, बेटी एकता कपूर के अलावा कुछ नजदीकी दोस्त शामिल होंगे। वहीं बॉलीवुड के कुछ दिग्गज अभिनेता और उनके खास दोस्तों के आने की भी संभावना है, लेकिन जितेंद्र के जन्मदिन के दिन उनके बेटे अभिनेता तुषार कपूर और पोता लक्ष्य इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे। तुषार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग में बिजी है इसी के चलते उन्हें अगले शेड्यूल के​ लिए हैदराबाद जाना है। वहीं लक्ष्य भी इस दौरान तुषार को कंपनी देगा। जानकारों की मानें तो हैदराबाद में करीब एक महीने तक शूटिंग चलेगी। उनके एक नजदीकी सूत्र ने बताया तुषार की फिल्म की शूटिंग की डेट पहले ही फाइनल थी। हाल ही में मुंबई में फिल्म की शूटिंग का पूरी हुई है। ऐसे में तुषार और लक्ष्य के लिए एक दिन के लिए जयपुर जाना और फिर वापस हैदराबाद लौटना काफी मुश्किल है। इसलिए वह दोनों हैदराबाद जाने से पहले ही घर पर ही जितेंद्र का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement