Advertisement
प्यार, कॉमेडी, दोस्ती, दुश्मनी के भावों का संपूर्ण पैकेज फिल्म 'छलांग' का ट्रेलर रिलीज
डायरेक्टर हंसल मेहता ने कहा, "एक बेहद हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ हमने यह फिल्म एक खूबसूरत संदेश पहुंचाने की उम्मीद के साथ बनाई है। हालांकि, छलांग छात्र और शिक्षक के जीवन के लिए एक बेहद प्रासंगिक फिल्म है लेकिन इसके साथ ही यह प्यार, कॉमेडी, दोस्ती, दुश्मनी के भावों का संपूर्ण पैकेज और इमोशनल ड्रामा है जो इसे दीपावली का परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर साबित होगा। हम अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म के वैश्विक रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।"
अभिनेता राज कुमार राव ने कहा, "स्पोर्ट्स मजेदार होने के साथ बच्चों के चरित्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छलांग ने मुझे वापस मेरे स्कूल के दिनों की याद दिला दी, जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे महसूस होता है कि किस तरह स्कूल में जिन खेलों को मैं खेलता था उसी ने मुझे आज एक व्यक्ति के तौर पर आकार दिया है। यह एक बेहद खास फिल्म है।"
अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा, "मुझे फिल्मों में अनोखी और रोमांचक भूमिकाएं करने में बहुत खुशी होती है और फिल्म छलांग में मेरा किरदार भी ऐसा ही है जिसे मैंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है। जब यह फिल्म मुझे पेश की गई तो इस अनोखे किरदार को निभाते हुए मैं काफी उत्साहित थी और इसके साथ ही राजकुमार राव, सौरभ शुक्ला और सतीश कौशिक जैसे इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ मुझे काम करने का मौका मिला जो उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।"
फिल्म छलांग भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 13 नवंबर को विशेष रुप से अमेजन प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


