Tiger Zinda Hai clocks one year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टाइगर जिंदा है के एक साल पूरा होने पर निर्देशक ने किया यह ट्वीट

khaskhabar.com: शनिवार, 22 दिसम्बर 2018 7:08 PM (IST)
टाइगर जिंदा है के एक साल पूरा होने पर निर्देशक ने किया यह ट्वीट
मुंबई। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को रिलीज हुए शनिवार को एक वर्ष पूरा हो गया है और इस अवसर पर फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने पुराने दिनों को याद किया। जफर ने ट्वीट किया, ‘‘समय उड़ता है....‘टाइगर जिंदा है’ को एक वर्ष पूरा हुआ। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।’’ ‘टाइगर जिंदा है’ कबीर खान द्वारा निर्देशित वर्ष 2012 की फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल थी। इसमें अभिनेत्री कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में नजर आईं थीं।
अली अब्बास जफर एक बार फिर सलमान और कैटरीना के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement