There will be laughter again in Virat-Anushkas house, Vamika is going to get a partner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विराट-अनुष्का के घर में फिर गूंजेगी किलकारी, वामिका को मिलने वाला है साथी

khaskhabar.com: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 5:31 PM (IST)
विराट-अनुष्का के घर में फिर गूंजेगी किलकारी, वामिका को मिलने वाला है साथी
अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। खबर आ रही है कि ये तीन लोगों का परिवार अब जल्द 4 होने वाला है। अनुष्का, विराट और बेटी वामिका के बाद अब चौथा सदस्य भी घर आने जा रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। दोनों का दूसरा बेबी आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। दोनों ऑफिशयली टाइम आने पर इस न्यूज को फैंस के साथ शेयर करेंगे। विराट बोले- जल्द करेंगे अनाउंस

रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा काफी समय से किसी पब्लिक इवेंट में नहीं जा रही हैं यह सब इसलिए क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि अभी से सब मीडिया के सामने आए। बता दें, अनुष्का और विराट को हाल ही में मैटरनिटी क्लिनिक में भी स्पॉट किया गया था, लेकिन उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की फोटोज ना शेयर करने की ये वादा करते हुए कि वे जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे। बेटी का चेहरा नहीं दिखाया

अब तक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका का चेहरा मीडिया में रिवील नहीं किया है। दोनों कपल बेटी को लेकर काफी इमोशनल है और वह अक्सर मीडिया से बेटी का चेहरा ना दिखाने के लिए रिक्वेस्ट करते नजर आए हैं। विराट ने खुद भी इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि हमने डिसाइड किया है कि हम अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगे तब तक जब तक कि वह खुद इसे समझ नहीं जाती और खुद सोशल मीडिया पर आने का डिसाइड नहीं करती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement