Taapsee Pannu says she likes balancing between serious and light-hearted roles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन किरदारों के बीच संतुलन बैठाना पसंद करती हैं तापसी पन्नू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 2:36 PM (IST)
इन किरदारों के बीच संतुलन बैठाना पसंद करती हैं तापसी पन्नू
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें गंभीर और हास्य भूमिकाओं के बीच संतुलन बैठाना पसंद है। तापसी जल्द ही ‘दिल जंगली’ में नजर आने वाली हैं। यहां बुधवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर जब तापसी से पूछा गया कि क्या वह गंभीर भूमिका की तुलना में कॉमेडी भूमिका पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं? इस पर उन्होंने कहा,‘‘ नहीं, ‘जुड़वां’ के बाद पावरपैक फिल्मों की ओर लौटने से पहले यह एक ऐसी फिल्म है, जो हल्के-फुल्के विषय पर है। मैं इसका आनंद लेती हूं और मेरे दर्शक इसका समर्थन करते हैं। मैं इस तरह के सिनेमा में संतुलन बैठाए रखने का आनंद लेती हूं।’’ उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ‘पिंक’ की रिलीज के बाद से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement