Sussanne Khan Gauri Shinde feted as women achievers -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुजैन खान, गौरी शिंदे को युवा महिला सम्मान

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 3:47 PM (IST)
सुजैन खान, गौरी शिंदे को युवा महिला सम्मान
उद्यमी सुजैन खान और फिल्म निर्देशक गौरी शिंदे को शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए युवा फिक्की महिला संगठन (वाईएफएलओ) की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने युवा महिला सम्मान से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान दिग्गज फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने शानदार फैशन शो भी पेश किया। सुजैन और शिंदे के अलावा मालविका पोद्दार (फैशन), सिमरन लाल (व्यापार), कल्ली पुरी (पत्रकारिता), शायना एनसी (राजनीति), दीपा मलिक (खेल), चिकी सरकार (साहित्य), प्रीति चंद्रा (सामुदायिक सेवा), भावना कक्कड़ (कला) और विधा लाल (कला प्रदर्शन) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वार्षिक वाइएफएलओ पुरस्कार 2016-17 यहां ललित होटल में आयोजित हुआ। इस मौके पर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन ने कहा, ‘मैं अपने माता-पिता की तीसरी संतान हूं और बड़े होने के दौरान मैं जानती थे कि मेरे माता-पिता ने बिना किसी भेदभाव के लड़के की तरह ही मेरी परवरिश की है। मुझमें और मेरे भाइयों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया गया। इस एक सबक को मैंने कम उम्र में ही सीख लिया कि बच्चों के साथ समान रूप से व्यवहार करना चाहिए।’ सुजैन को यह सम्मान इंटीरियर डिजाइनर के रूप में उनके सफल करियर के लिए दिया गया।फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की निर्देशक गौरी शिंदे कुछ निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement