Sushant remained in the top trend on Google search in June-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:36 pm
Location
Advertisement

जून में गूगल सर्च पर टॉप ट्रेंड में रहे सुशांत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 जुलाई 2020 2:56 PM (IST)
जून में गूगल सर्च पर टॉप ट्रेंड में रहे सुशांत
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 14 जून को असामयिक निधन के बाद से उनकी चर्चा जारी है। गूगल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है कि भारत में जून में अभिनेता को साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। कंपनी के मुताबिक, 4,550 फीसदी की वृद्धि के साथ सूर्य ग्रहण इस सूची में दूसरे पायदान है, जिसके बारे में लोगों ने सुशांत के बाद सबसे ज्यादा उत्सुकता दिखाई। 1,050 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ फादर्स डे तीसरे नंबर पर है।

मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में 14 जून को सुशांत के आत्महत्या कर लेने के बाद बॉलीवुड में प्रचलित नेपोटिज्म, बुलिंग, खेमेबाजी को लेकर बहस का दौर जारी है। कई सेलेब्रिटी पर भी इसके लिए आरोप लगाए गए हैं जिनमें करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर वगैरह शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement