Sunny Leone: Difficult to box with mask on, but safety over comfort-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:40 pm
Location
Advertisement

सनी लियोनी : मास्क के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास मुश्किल, मगर सुरक्षा भी जरूरी

khaskhabar.com : शनिवार, 17 अप्रैल 2021 12:26 PM (IST)
सनी लियोनी : मास्क के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास मुश्किल, मगर सुरक्षा भी जरूरी
मुंबई। सनी लियोन ने शुक्रवार को महसूस किया कि किस तरह मास्क के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास करना मुश्किल है, लेकिन चेहरे को ढंकना महत्वपूर्ण है। अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट में सनी बॉक्सिंग गियर में दिखाई दे रही हैं। वह अपने ट्रेनर के साथ मुक्काबाजी करती हुई दिखाई दे रही हैं। बॉक्सिंग सेशन के अंत में उनकी सांस फूल जाती हैं और उन्हें हांफते हुए देखा जा सकता है मगर फिर भी वह अपना मास्क नहीं हटाती हैं।

सनी ने वीडियो के साथ कैप्शन के रूप में लिखा कि वह हमेशा वर्कआउट वीडियो पोस्ट नहीं करती हैं, लेकिन वीडियो उन्हें काफी मजेदार लगा। उन्होंने फाइटर्स के लिए मास्क के साथ अभ्यास को काफी मुश्किल बताया और कहा कि मास्क के साथ यह काफी मुश्किल है, लेकिन इस समय कंफर्ट (आराम की अवस्था) से कहीं अधिक सुरक्षा जरूरी है।

काम के मोर्चे पर, सनी वर्तमान में आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म शेरो की शूटिंग के लिए केरल में हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement