Sunny Leone bags a comedy web series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनी लियोन कॉमेडी वेब सीरीज में शामिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 2:14 PM (IST)
सनी लियोन कॉमेडी वेब सीरीज में शामिल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को डिजिटल मंच पर एक नए कॉमेडी शो में शामिल किया गया है। सनी ने बताया, "मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन हां, किसी नई परियोजना में शामिल होना हमेशा से ही रोमांचकर रहा है। अपनी हंसी को दूसरों के साथ बांटना और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना एक अच्छी बात है।" एक सूत्र ने कहा कि सनी लियोन का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है और शो में दर्शकों को इसकी झलक देखने को मिलेगी। सूत्र के मुताबिक, "उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है। सनी ने अपनी फीस न लेने और इसे सेंट कैथरीन होम को देने का भी फैसला लिया है। सनी जब अपने पति डेनियल के साथ मिलकर वहां गई तब उनके मन में गोद लेने का विचार आया।"
सनी और डेनियल ने निशा नामक एक बच्ची को गोद लिया है। इसके अलावा सरोगेसी की मदद से उनके दो और बच्चे हैं जिनके नाम क्रमश: नूह और अशर हैं।
बॉलीवुड में काम की बात करें, तो सनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। (Agency)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement