Advertisement
एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एक्शन करते नजर आएंगे सनी देओल

इससे पहले सनी देओल ‘गदर 2’ में नजर आए थे, जो 2023 में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। दरअसल सनी देओल के लिए 2023 एक बेहतरीन साल रहा क्योंकि उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया, जिसमें धर्मेंद्र अभिनीत ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, सनी देओल अभिनीत ‘गदर 2’ शामिल हैं। सनी के पास ‘लाहौर 1947’ और ‘बॉर्डर 2’ भी पाइपलाइन में हैं। बॉबी हाल ही में सूर्या अभिनीत ‘कंगुवा’ में नजर आए थे। आने वाली 3 फिल्मों के साथ, सनी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सनी देओल फिल्म जगत का एक चर्चित चेहरा हैं। अभिनेता ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी पहली फिल्म बेताब थी, जो 1983 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल के साथ अमृता सिंह मुख्य भूमिका में थीं। सनी देओल ने फिल्म जगत को बॉर्डर, गदर, घातक, घायल जैसी शानदार सफल फिल्में दी हैं।
इन हिट फिल्मों ने अभिनेता को कभी पीछे मुड़ने नहीं दिया और आज वह एक खास मुकाम पर हैं। सनी देओल के जानदार डायलॉग कान में एक बार पड़ जाएं तो सिनेमाघरों में ताली बजनी तय रहती थी। यह डायलॉग आज भी लोगों के जुबां पर आ जाते हैं। उनकी फिल्म 'घातक' 1996 में सिनेमाघरों में आई थी, जिसके डायलॉग आज भी उतने ही लोकप्रिय है जितने पहले थे। -IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


