Sunny Deol son Karan Deol debu with Pal Pal Dil Ke Pass-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मेन्द्र के पोते का फिल्मी डेब्यू, सुपरहिट रीमेक के साथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 11:24 AM (IST)
धर्मेन्द्र के पोते का फिल्मी डेब्यू, सुपरहिट रीमेक के साथ
देओल परिवार की तीसरी पीढी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। धर्मेन्द्र के पोते करण देओल अपने पिता सनी देओल के निर्देशन में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का निर्माण उनके घरेलू बैनर विजयेता फिल्म्स के जरिए हो रहा है, जिसके जरिए उनके पिता, उनके चाचा बॉबी देओल और अभय देओल का डेब्यू हुआ था। अपने पोते करण देओल को फिल्मी परदे पर देखने के लिए दादा धर्मेन्द्र बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इन दिनों देओल परिवार में इसे लेकर खुशियाँ ही खुशियाँ बिखरी हुई हैं। करण देओल को सबसे पहले आदित्य चोपडा अपने बैनर यशराज फिल्म्स के जरिए लांच करना चाह रहे थे। इस बारे में उनके पिता सनी देओल से संपर्क किया गया लेकिन उन्हें आदित्य चोपडा का तीन फिल्मों का एग्रीमेंट पसन्द नहीं आया और उन्होंने अपने बेटे को स्वयं अपने घरेलू बैनर से लांच करने की तैयारियां शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement