Sudhanshu does not believe allegations against Karan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेता सुधांशु ने दोस्त करण का किया समर्थन

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मई 2019 8:12 PM (IST)
अभिनेता सुधांशु ने दोस्त करण का किया समर्थन
मुंबई। अभिनेता सुधांशु पांडे ने करण ओबेरॉय पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर अपने पुराने दोस्त का समर्थन करते हुए कहा है कि वह इस पर विश्वास नहीं करते हैं। मुंबई पुलिस ने अभिनेता करण के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया है। करण को दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने गुरुवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुधांशु ने कहा, ‘‘मैं पिछले 20 सालों से करण को जानता हूं। बैंड ऑफ ब्यॉज में साथ काम कर चुके हैं। हम अभिनेता के रूप में भी साथ काम कर रहे हैं। हम न केवल दोस्त हैं बल्कि एक समय हम अच्छे पड़ोसी भी थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार को अच्छे से जानता हूं। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। उनकी बहन पेशेवर काम करती हैं और भाई विदेश में रहता है। करण खुद फिल्म में आने से पहले एक मर्चेंट नेवी थे।’’
सुधांशु ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें कभी भी किसी भी महिला से ऊंची आवाज में बात करते हुए या कभी किसी के साथ गलत व्यवहार करते हुए नहीं देखा है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement