Stories of Netaji bravery on the screen of film and TV Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:08 am
Location
Advertisement

फिल्म और TV के पर्दे पर नेताजी की बहादुरी के किस्से

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 12:47 PM (IST)
फिल्म और TV के पर्दे पर नेताजी की बहादुरी के किस्से
नेताजी सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो

श्याम बेनेगल की प्रस्तुत की गई इस बायोपिक में सचिन खेड़ेकर शीर्षक भूमिका में नजर आए थे। साल 2004 में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक नेताजी पर बनी सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन रही है। इसमें नेताजी के दृष्टिकोण से देश की आजादी की लड़ाई को दर्शाने का प्रयास किया गया था। बेनेगल की यह कोशिश दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी और बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को खूब सराहा भी गया था।

इन परियोजनाओं के अलावा, साल 2017 में आई तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'राग देश', 1966 में आई पीयुष बोस की फिल्म 'सुभाष चंद्र' और साल 2019 में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित बंगाली सीरीज 'नेताजी' में भी देश के प्रति नेताजी की भावनाओं, उनकी सोच, उनकी निडरता और दृढ़ निश्चयता को पर्दे पर बखूबी पेश किया गया है, जिन्हें देखकर देशवासियों को नेताजी की याद तो आती ही है और कुछ बेहतर कर गुजरने के उत्साह का भी संचार होता है।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement