SRK vouches for hard work above all for success-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 3:07 pm
Location
Advertisement

सफलता के लिए मेहनत जरूरी : शाहरुख खान

khaskhabar.com : शनिवार, 16 नवम्बर 2019 2:42 PM (IST)
सफलता के लिए मेहनत जरूरी : शाहरुख खान
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान फिलहाल 'टेड टॉक्स इंडिया नई बात' के दूसरे सीजन की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने शो पर अपनी सफलता के मूल मंत्र साझा किए हैं। शाहरुख ने कहा, "मेहनत, मशक्कत से अपना काम करना, उसके पीछे लगे रहना, सफलता मिलेगी। यह एक काफी पुराना विचारधारा है जिसे हमारे माता-पिता कहते आए हैं, यह आज भी महत्वपूर्ण है। हमें भी अपने बच्चों को यही बात दोहरानी चाहिए क्योंकि इसका महत्व आज भी है।"

आने वाले एपिसोड में शाहरुख को विभिन्न पीढ़ियों के बारे में बात करते हुए भी देखा जाएगा, खासकर युवा पीढ़ी के बारे में।

उन्होंने आगे कहा, "ड्राइविंग सीट और स्टीयरिंग व्हील उन व्यक्तियों के हाथों में हैं जिनकी उम्र 25 से कम है। जेनरेशन एक्स, वाई और जेड-यह मैंने अपने बच्चों से सीखा है कि आज हमारा है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement