Sooryavanshi: 300 crore business is needed for 200 crores, will it be possible! -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:00 pm
Location
Advertisement

सूर्यवंशी: 200 करोड़ के लिए चाहिए 300 करोड़ का कारोबार, क्या होगा यह सम्भव!

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 6:58 PM (IST)
सूर्यवंशी: 200 करोड़ के लिए चाहिए 300 करोड़ का कारोबार, क्या होगा यह सम्भव!
महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने की खबर ने बॉक्स ऑफिस में नई जान फूंक दी है। 22 अक्टूबर से वहाँ के सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के खोल दिया जाएगा। इस सूचना से बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई इसका कारण यह है कि बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित महाराष्ट्र से संचालित होता है। फिल्म के कारोबार का 40 प्रतिशत हिस्सा यहीं से आता है। शेष 60 प्रतिशत हिस्सा देश की अन्य टैरेटरी से प्राप्त होता है। ऐसे में फिल्म वाले पिछले 18 माह से इसका इंतजार कर रहे थे।
इस बार दीपावली के दूसरे दिन रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर आ रहे हैं। इसका प्रदर्शन कोविड-19 की प्रथम लहर से पहले होना था लेकिन कोविड के चलते ऐसा नहीं हो पाया। करण जौहर और रोहित शेट्टी के ज्वाइंट वैंचर में बनी सूर्यवंशी रोहित शेट्टी चौथी कॉप फिल्म है। इससे पहले वे सिंघम सीरीज की दो और सिम्बा को बना चुके हैं।
हो चुकी है 200 करोड़ की लागत
150 करोड़ की लागत से बनी सूर्यवंशी की लागत अब 200 करोड़ तक पहुँच गई है। बॉलीवुड के गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद रोहित शेट्टी और करण जौहर जोर-शोर से इसका प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। इस प्रचार के पेटे उन्होंने 25 करोड़ का बजट तय किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक प्रोडक्शन हाउस ने इसकी कोई घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement