Sonu Sood sells eggs, bread from Sonu Sood ki Supermarket on a cycle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइकिल पर सोनू सूद बेच रहे हैं अंडा और ब्रेड

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 जून 2021 3:57 PM (IST)
साइकिल पर सोनू सूद बेच रहे हैं अंडा और ब्रेड
मुंबई। अभिनेता और कोरोनाकाल में लोगों तक अपनी मदद पहुंचाकर एक मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद आजकल साइकिल पर अंडा, ब्रेड, चिप्स और हर रोज के खाने पीने का सामान लादकर इन्हें बेचने के लिए निकल पड़े हैं। इसे उन्होंने सोनू सूद की सुपरमार्केट का नाम दिया है। सोनू ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके ऐसा करने का मतलब कहीं न कहीं छोटे व्यवसायों का प्रचार करना होगा। बुधवार रात को पोस्ट किए गए इस वीडियो में सोनू ने कहा है कि "आपको किराने का सामान खरीदने के लिए मॉल जाने की जरूरत नहीं है। यह सुपरमार्केट आपके रोज के सामान को आपके दरवाजे पर पहुंचाने के लिए तैयार है।" उन्होंने स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा: "यह बाजार हिट है।" उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "फ्री होम डिलीवरी। दस अंडे के साथ एक ब्रेड फ्री। हैशटैग सुपरमार्केट हैशटैग सपोर्ट स्मॉलबिजनेस।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement