Sonakshi: Anti-CAA stir more important than Dabangg 3 earnings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'दबंग 3' की कमाई से ज्यादा अहम सीएए-विरोधी मुहिम : सोनाक्षी

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2019 1:20 PM (IST)
'दबंग 3' की कमाई से ज्यादा अहम सीएए-विरोधी मुहिम : सोनाक्षी
मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि इस वक्त जब नई नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है, वह चर्चा 'दबंग 3' के ओपनिंग डे की कमाई से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हैं। अभिनेत्री ने सीएए प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा, "हम सब जानते हैं कि पूरे देश में क्या हो रहा है। मेरा मानना है कि लोग जानते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया से काफी खुश हूं। इस वक्त पूरा देश इस मुद्दे (सीएए प्रदर्शन) पर एकजुट हो गया है और यह मुद्दा फिल्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है।" 'दबंग 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24.75 करोड़ रुपये का व्यापार किया है, जबकि रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को 24.75 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement