Advertisement
लार्जर दैन लाइफ होगी सिंघम अगेन, इस फिल्म से शुरू होगा लेडी सिंघम का किरदार

रोहित शेट्टी का कहना है कि जब उन्होंने रणवीर सिंह को सिंघम अगेन की कहानी और पटकथा बताई तो उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। वहीं रणवीर का कहना है कि फिल्म के कुछ सीन्स को देखकर थिएटर में हल्ला मच जाएगा।
रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उनके अनुसार इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं बहुत कम ही किसी फिल्म को लेकर एक्साइटेड होता हूं, लेकिन सिंघम अगेन इतने सालों के बाद एक ऐसी स्क्रिप्ट है, जिसकी शूटिंग शुरू करने के लिए मैं एक्साइटेड हूं। बताया जा रहा है कि आगामी वर्ष अप्रैल माह में इसकी शूटिंग शुरू होगी। अभी फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क चल रहा है जिसके मार्च अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
रोहित सिंघम अगेन के जरिये लेडी सिंघम की शुरूआत भी करने जा रहे हैं। उनकी सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण पुलिस कॉप के किरदार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि रोहित ने दीपिका पादुकोण के किरदार को प्रभावी बनाने के लिए कई एक्शन सीन्स को पटकथा में जगह दी है। आगे चलकर रोहित का विचार इस लेडी सिंघम के किरदार को पूरी तरह से एक फिल्म के रूप में बनाने का है। यह कुछ वैसा ही होगा जैसा उन्होंने सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी के लिए किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


