Singer Sona Mohapatra Calls Kangana Ranaut Interview a Circus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऋतिक कंगना विवाद पर बोली यह सिंगर, कहा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 सितम्बर 2017 2:38 PM (IST)
ऋतिक कंगना विवाद पर बोली यह सिंगर, कहा...
कंगना रनोत यूं तो अपनी फिल्म सिमरन के प्रमोशन में लगी हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में आए उनके इंटरव्यू में ऋतिक रोशन के साथ हुआ उनका विवाद ही चर्चाओं का विषय बना हुआ है। अपने एक्स हसबैंड पर नेशनल टेलीविजन पर हुए इस हमले पर जहां उनकी पत्नी सुजैन खान खुलकर सामने आई हैं तो अब सिंगर सोना महापात्रा ने कंगना द्वारा अपनी लव लाइफ टेलीविजन पर डिस्कस करने की बात को फिजूल और गैर जरूरी कहा है। इसके चलते अब उनका विरोध भी शुरू हो गया है। सिंगर सोना महापात्रा ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोना ने कंगना के इंटरव्यू को सर्कस बताया और कहा कि कंगना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रही हैं। सोना महापात्रा ने अपने फेसबुक पर लिखे एक लंबे पोस्ट में कहा कि, ‘वह हमेशा कंगना के सपोर्ट में रही हैं और उनकी बेबाक पर्सनेलिटी को पसंद करती हैं, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले सार्वजनिक तौर पर अपनी निजी जिंदगी यूं खोलकर रखना को बेकार पीआर ट्रिक बताया है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement