Shubh Mangal Zyada Saavdhan actor Jitendra all praises for Bappi Lahiri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'शुभ मंगल ज्यादा..' के अभिनेता जितेंद्र ने की बप्पी लाहिड़ी की तारीफ

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 2:09 PM (IST)
'शुभ मंगल ज्यादा..' के अभिनेता जितेंद्र ने की बप्पी लाहिड़ी की तारीफ
मुंबई। अभिनेता जितेंद्र कुमार के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा रहा जब उन्हें दिग्गज संगीतकार व गायक बप्पी लाहिड़ी के मशहूर गाने 'यार बिना चैन कहां रे' के रीमिक्स संस्करण में उनके साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला। गाने के इस नए संस्करण को जारी कर दिया गया है, जो आगामी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का हिस्सा है, जिसमें आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पार्टी ट्रैक है जिसमें आयुष्मान, जितेंद्र, नीना गुप्ता, गजराज राव और मानवी गागरू हैं। इस गाने में सभी अस्सी के दशक के चमकीले डिस्को के परिधान में सजे-धजे नजर आ रहे हैं। गाने के एक दृश्य में खुद बप्पी लाहिड़ी भी हैं। जितेंद्र कहते हैं, "ऑरिजिनल गाना जब आया था तब मैं छोटा था और मुझे याद है कि मैं बचपन में इस पर डांस किया करता था। अपनी पहली फिल्म में एक ऐसे मशहूर गाने पर डांस करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उम्मीद करता हूं कि मुझे यह जितना पसंद आया उतना लोगों को भी आए। अनिल सर को हमारा यह गाना पसंद आया और उन्होंने इसके बारे में ट्वीट भी किया। मैं बप्पी दा का एक बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ मंच साझा करना सपने के सच होने जैसा है।"
हितेश केवल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक समलैंगिक जोड़े पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी है, जो 21 फरवरी को रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement