Shraddha Shashidhar to represent India at Miss Universe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में श्रद्धा शशिधर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 3:51 PM (IST)
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में श्रद्धा शशिधर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
मुंबई। बेंगलुरू की रहने वाली श्रद्धा शशिधर अमेरिका में 26 नवंबर को होने वाली प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स पैजंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी। अभिनेता शाहिद कपूर ने उन्हें यहां यामाहा फैसिनो मिस दीवा और मिस यूनिवर्स इंडिया 2017 का ताज पहनाया था। बयान के मुताबिक, शाहिद ने बुधवार को यामाहा फास्कीनो मिस दीवा - मिस यूनिवर्स इंडिया 2017 की विजेता श्रद्धा को ताज से सम्मानित किया था। वहीं इस प्रतियोगिता में मिस पेडेन ओंग्मु नामग्याल (सिक्किम) मिस दीवा सुप्रानेशनल 2017 से सम्मानित की गईं और अपेक्षा पोरवाल (मुंबई) मिस दीवा 2017 की सेकंड रनर-अप बनीं।
निर्णायक मंडल में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता, अभिनेता राजकुमार राव, फिल्म निर्माता कबीर खान, मुक्केबाजी चैंपियन विजेंद्र सिंह और 2016 की मिस यूनिवर्स-आइरिस मित्तेनेयर जैसे दिग्गज शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement