shraddha kapoor first look from saaho is revealed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म “साहो” से श्रद्धा का फर्स्ट लुक आया सामने...

khaskhabar.com: सोमवार, 05 मार्च 2018 5:18 PM (IST)
फिल्म “साहो” से श्रद्धा का फर्स्ट लुक आया सामने...
बाहुबली यानि प्रभास और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म साहो से श्रद्धा का फर्स्ट लुक सामने आया हैं। तस्वीर में श्रद्धा कुछ गुस्से में नजर आ रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर श्रद्धा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले प्रभास के 38वें जन्मदिन के मौके पर 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। श्रद्धा इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली है। फिल्म को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement