Shilpa Shetty fitness app wins in 2019 Google Play Awards-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:02 pm
Location
Advertisement

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस एप ने गूगल प्ले अवार्ड जीता

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 6:57 PM (IST)
शिल्पा शेट्टी के फिटनेस एप ने गूगल प्ले अवार्ड जीता
मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी काफी खुश हैं। उनके फिटनेस और वेलनेस एप 'शिल्पा शेट्टी एप' ने गूगल प्ले के बेस्ट एप्स फॉर 2019 में 'पर्सनल ग्रोथ' श्रेणी में अवार्ड जीता है। शिल्पा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की।

शिल्पा ने लिखा, "कितना शानदार सम्मान है। हमारे शिल्पाशेट्टी एप को गूगलप्ले के बेस्ट एप्स 2019 के 'पर्सनल ग्रॉथ' श्रेणी में अवार्ड मिला है। इस साल के अंत के लिए इससे बेहतर खबर नहीं मिल सकती थी।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "आप सभी का धन्यवाद, जो आपने एप के प्रति इतना प्यार दिखाया और निरंतर समर्थन करते रहे। यह वास्तव में मायने रखता है। मैं वादा करती हूं कि आने वाला साल और भी बड़ा शानदार और बेहतर होने वाला है।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement