Shibani is not bothered about living life in public eye-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन्हें डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं शिबानी दांडेकर, लेकिन...

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 दिसम्बर 2018 4:03 PM (IST)
इन्हें डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं शिबानी दांडेकर, लेकिन...
मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर को डेट करने की वजह से शिबानी दांडेकर सुर्खियों में हैं लेकिन वह इनसे चिंतित नहीं है। यह पूछे जाने पर कि पब्लिक के नजरिए ने आपके निजी जीवन को कैसे प्रभावित किया है? इस पर शिबानी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मुझे लगता है कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं। ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं,जो परवाह नहीं करते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है, जब आप सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं, तो समझ का एक स्तर होना जरूरी है, क्योंकि दुनिया आपको देख रही है। इसलिए आपको इससे डील करना पड़ता है। यह हमेशा आसान नहीं होता।’’ संगीत के अलावा शिबानी ने ‘नाम शबाना’, ‘नूर’ और ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ जैसी फिल्मों के बाद बतौर कलाकार अपनी जगह बनाई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement