Shekhar Kapur reaction about cinema theaters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेखर कपूर ने कहा, सिनेमाघर खुद ही खुद को खत्म कर रहे हैं

khaskhabar.com: शनिवार, 23 मार्च 2019 4:20 PM (IST)
शेखर कपूर ने कहा, सिनेमाघर खुद ही खुद को खत्म कर रहे हैं
मुंबई। फिल्मकार शेखर कपूर का कहना है कि मल्टीप्लेक्स की बढ़ती कीमतों के कारण फिल्मकार अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ मुड़ रहे हैं और इन बढ़ी कीमतों के साथ थिएटर खुद ही अपने आपकी हत्या कर रहे हैं। फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्वीट किया था कि वे वासन बाला की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता को थिएटर में देखना चाहते थे लेकिन मल्टीप्लेक्स में इसका कोई शो उपलब्ध नहीं था। मेहता ने ट्वीट किया था कि वासन बाला की मर्द को दर्द नहीं होता के पागलपन को देखने का मौका खो दिया। सोचा था कि टिकट खरीदकर सिनेमाहाल में उनकी पहली फिल्म का मजा लूंगा। लगता है कि मल्टीप्लेक्स के बाहुबलियों की अभी चल गई है, फिल्म बुकमाईशो पर नहीं है। इसका जवाब देते हुए शेखर कपूर ने लिखा कि मकाओ फिल्मोत्सव में मर्द को दर्द नहीं होता देखी थी। दर्शकों की जबरदस्त सराहना मिली थी। मल्टीप्लेक्स की कीमतें लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरफ ले जा रही हैं। भारत में सभी नए/बेहतरीन निर्देशक इसे एक बेहतर विकल्प पा रहे हैं। थिएटर खुद से ही खुद को मार रहे हैं।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement